Bank ka bada niyam 2019 July se hoga Lagu


बदल गया बैंक से जुड़ा ये बड़ा नियम, अब आसानी से हो जाएंगे काम

अगर आप बैंक खाते में पैसा जमा करने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब आपके बैंक खाते में आपकी मर्जी के बगैर कोई पैसा नहीं डाल पाएगा। देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नए नियमों में बदलाव करने को कहा है। वित्त मंत्री ने बजट में कहा है कि सरकार बैंक खाताधारकों को सशक्त बनाने के लिए बड़े कदम उठाएगी। मौजूदा समय में खाताधारक के बैंक खाते में अन्य व्यक्ति के कैश डिपॉजिट करने को लेकर कोई रोक नहीं है। लेकिन इसको लेकर जल्द  बड़ा कदम उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बैंक के कामकाज में सुधार के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद लोगों के बैंक अकाउंट में नकदी जमा होने की जानकारी मिली थी। इन लोगों को यह पैसा जमा करने वालों के बारे में जानकारी नहीं थी। खासकर जनधन खातों में ऐसे कई मामले सामने आए थे।
Image result for बैंक खाता
अभी क्या है कानून-
कोई व्यक्ति अभी किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में पैसा जमा कर सकता है।
ऐसा करने के लिए उसे खाताधारक की इजाजत लेने की जरूरत नहीं है।
उसके पास दूसरे व्यक्ति का सिर्फ बैंक खाता नंबर होना चाहिए।
अगर आसान शब्दों में समझें तो मान लीजिए कि कोई भी व्यक्ति किसी भी बैंक में जाकर या फिर किसी खाताधारक के खाते में कैश डिपॉजिट मशीन से नकद जमा कर सकता है। इसके लिए उसे सिर्फ व्यक्ति के खाते का 15 अंक की खाता संख्या डालनी होगी। फंड ट्रांसफर के दूसरे चैनल के इस्तेमाल से भी ऐसा करना मुमकिन है।
अगर आपको हमारी जानकारी पसंद आयी तो कमेंट करके जरूर बताएं, आपका एक कमेंट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

Comments