Dukanfaron ko milenge 3000per month modi offer 9july 2019
बजट में बड़ा ऐलानः 3 करोड़ दुकानदारों को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये!
mahesh July 5, 2019 3:44 pm IST Business #Budget2019, 1, kw-आम बजट, kw-दुकानदार पेंशन,kw-निर्मला सीतारमण, KW-बजट 2019, kw-वित्त मंत्री
आज मोदी सरकार ने अपना साल का पहला बजट पेश किया है. इस बजट में आम जनता को बड़ा लाभ दिया गया है. जानकारी के लिए आपको बता दें, मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले ही साल में छोटे दुकानदारों एवं कारोबारियों को पेंशन सुविधा के लाभ की घोषणा की है। डेढ़ करोड़ से कम के सालाना कारोबार वाले तीन करोड़ छोटे दुकानदार एवं कारोबारी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
30 लाख कामगारों ने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना को अपनाया- उन्होंने यह भी कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिये शुरू की गई प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना को अब तक 30 लाख कामगारों ने अपनाया है। इस योजना को अपनाने वाले कामगारों को 60 साल की आयु के बाद 3,000 रुपये मासिक पेंशन की सुविधा उपलब्ध होगी। बता दें कि इस योजना की शुरुआत पिछले साल प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में की थी।

महिलाओं को मिलेगी यह सुविधा – इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न श्रम कानूनों को सरल कर चार कानून संहिताएं तय की जाएंगी। इसका मकसद रिटर्न दाखिले और पंजीकरण का मानकीकरण करना और विवादों को घटना है। महिला उद्मियों की चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्रत्येक स्वयं सेवी समूह की प्रमाणित महिला सदस्य का जन धन खाता होगा और उन्हें पांच हजार रुपये के ओवर ड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी।

प्रधानमंत्री कर्मयोगी मानधन योजना के तहत मिलेगा लाभ – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में पेश आम बजट में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि डेढ़ करोड़ रुपये से कम के सालाना कारोबार वाले तीन करोड़ खुदरा कारोबारियों एवं दुकानदारों को प्रधानमंत्री कर्मयोगी मानधन योजना के तहत पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इतना ही नहीं, सभी दुकानदारों को 59 मिनट में लोन की सुविधा भी मिलेगी।
Comments
Post a Comment