Mumbai vs newyork realstate

मुंबई में इतने रुपये में बिक रही है इतने वर्ग फुट जमीन

sansaninews.com

Jul 6, 2019 1:43 PM

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जमीन खरीदना हर आदमी के बस की बात नहीं है. पूरे विश्व में मुंबई का रियल एस्टेट 16वें जगह पर है. इसका मतलब यह है कि एक गाड़ी से भी ज्यादा मूल्य लोगों को उसकी पार्किंग के लिए चुकानी पड़ती है.

“विजय ने गेंद को स्टंप-टू-स्टंप रखा व यही फॉर्मूला कार्य कर गया: विराट

प्रॉपर्टी एक्सपर्ट कंपनी नाइट फ्रैंक द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में एक वर्ग फुट जमीन खरीदने के लिए लोगों को कम से कम 65 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं.

मोनाको सबसे महंगा

इस रिपोर्ट के अनुसार विश्व में सबसे महंगा रियल एस्टेट मार्केट मोनाको में है जहां 10 लाख डॉलर (7 करोड़ रुपये) में 172 वर्ग फुट जमीन खरीद सकते हैं. दूसरे व तीसरे नंबर पर हांगकांग व न्यूयॉर्क हैं. मुंबई में इतने रुपये में 1076 वर्ग फुट जमीन आएगी. वहीं दिल्ली में 2163 वर्ग फुट व बंगलूरू में 3595 वर्ग फुट जमीन खरीद सकते हैं.

कीमतों में नहीं आया उछाल

हालांकि, 2018 में वैश्विक रूप से आवासीय संपत्ति की कीमतों में वृद्धि के मामले में मुंबई 0.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 67वें जगह पर रही है. नाइट फ्रैंक प्राइम अंतर्राष्ट्रीय आवासीय इंडेक्स के अनुसार, इस सूची में 1.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ दिल्ली (55वें) व 1.1 प्रतिशत वृद्धि के सात बेंगलुरू (56वें) मुंबई से बहुत बेहतर हैं.

Comments