Get 24lackhs government July 2019 offer
मोदी सराकर का बड़ा तोहफा, आपको मिलेंगे 24 लाख रूपए!
kapil July 3, 2019 11:24 am IST Business#PaisaBazaar, 1, kw-किसान, kw-नरेंद्र मोदी, kw-मोदी सरकार
केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है. मोदी सरकार किसानों को 24 लाख रूपए सब्सिडी के तौर पर देगी. बता दें कि आप कृषि मशीनरी बैंक बनाकर किसानों को किराये पर मशीन देकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं.

इसके लिए आप मशीनरी बैंक के लिए जो मशीनें खरीदेंगे उस पर सरकार 24 लाख रुपये तक की मोटी सब्सिडी देगी. इसका फायदा सीधा आपको होगा.
सरकार की कोशिश यह है कि मशीनों के जरिए खेती को न सिर्फ आसान बनाया जाए बल्कि लागत कम करते हुए प्रोडक्शन भी बढ़ाया जाए. इसके लिए मोदी सरकार राज्यों को फंड दे रही है.
कृषि मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि अगर आप निजी कृषि यंत्र बैंक बनाएंगे तो सरकार 40 फीसदी पैसा खुद लगा रही है. इसके तहत आप 60 लाख रुपये तक का प्रोजेक्ट पास करवा सकते हैं.

मतलब कि आप अपने क्षेत्र के किसानों की जरुरतों को समझते हुए इतनी रकम की मशीनें खरीद सकते हैं. आपके इस प्रोजेक्ट में 24 लाख रुपये सरकार लगाएगी.
बता दें कि देश में 90 फीसदी से अधिक छोटे किसान हैं जिनके पास जमीन तो कम है ही, उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि अधिक लागत के आधुनिक कृषि यंत्र खरीद सकें. इससे किसानों की जिंदगी में बदलाव आएगा.
Comments
Post a Comment